उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत मल्हवार मे चल रहा मनरेगा खेल आज पूर्ण हो जायेगा सचिव ऋतुराज पाण्डेय का बिना काम कराए मस्टररोल

सेक्रेटरी के आगे विभाग नतमस्तक ,झमाझम बारिश में भी लगी 88 मजदूरों की हाजिरी -ग्राम पंचायत मल्हवार में बिना पटरी सफाई कराए चलाया जा रहा मस्टररोल , लग रही फर्जी हाजिरी -बिना काम कराए सचिव ऋतुराज पाण्डेय व प्रधान अब्दुल रहीम फर्जी भुगतान की पूर्ण कर चुके तैयारी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती संदाददाता – सरकार भले ही स्वच्छ प्रशासन का ढिंढोरा पीट रही है परन्तु भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार का नया – नया रास्ता अख्तियार कर भ्रष्टाचार को लगातार अंजाम दे रहे हैं । विकासखंड रूधौली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मल्हवार में मनरेगा योजना की दो परियोजनाओ पर पिच रोड पर पटरी मरम्मत एवं पटरी के दोनो तरफ मिट्टी कार्य के नाम पर 10 मस्टरोल जारी है जहां पर मस्टरोल के मुताबिक 88 श्रमिको की हाजिरी लग रही है जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है । कागज मे श्रमिको की उपस्थित होने के बाबजूद भी मजदूर धरातल पर नहीं मिले फिर भी मनमानी तरीके से बिना काम कराये रजिस्टर मे हाजिरी लगायी जा रही है।
प्राप्त समाचार अनुसार – ग्राम पंचायत मल्हवार में मनरेगा योजना के तहत जारी दो परियोजनाओं पर मदरहना गांव से बस्ती बांसी मार्ग तक पिच रोड के दोनों तरफ पटरी मरम्मत कार्य मे 41व मदरहना में रामसूरत पांडे के घर से अठदेउरा पुल तक पिच रोड के दोनों तरफ पटरी पर मिट्टी/सफाई कार्य मे 47 टोटल 88 मजदूरो की हाजिरी लग रही है । सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गरीबों को रोजगार प्रदान हेतु बनी मनरेगा योजना जनपद में जिम्मेदारों के ऐशो आराम की योजना बन कर रह गयी हैं और पूरे जनपद में मनरेगा योजना में लूट मची है। बीते दिनो झमाझम हो रही बारिश मे भी रुधौली ब्लाक के ग्राम पंचायत मल्हवार के प्रधान एवं रोजगार द्वारा उच्च अधिकारियों के आंखों में धूल झोंक कर सरकारी धन को अपना माल समझकर लूटने की कोशिश मे तनिक भी परहेज नहीं किया जा रहा है । मीडिया के माध्यम से मामले को विभाग को संज्ञानित करने के बाद भी फर्जी चल रही हाजिरी को विभाग रोक नहीं पाया और आज मस्टररोल पूरा भी हो जायेगा इसके बाद फिर सरकारी धन के बंदरबांट का खेला प्रारम्भ होगा । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मल्हवार में तैनात सचिव अपनी विकास खण्ड परसुरामपुर के दौरान गोली चलने / चलाने की घटना से जुड़े हुए हैं जिसके कारण विभाग कार्यवाही की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button