खैरथल- तिजाराधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मनसा माता धाम पहुंचकर डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने किए माता के दर्शन, लिया आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
नीमराना। धार्मिक आस्था एवं आध्यात्मिक यात्रा के क्रम में समाजसेवी डॉ. ग्याशी राम गुप्ता जी ने नीमराना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मनसा माता धाम पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. ग्याशी राम गुप्ता जी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की यात्रा हमें अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ सेवा, संस्कार एवं सद्भाव की प्रेरणा देती है। उन्होंने माता रानी से सभी परिवारों में सुख-शांति, समृद्धि एवं समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की।
मनसा माता धाम का शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दर्शन के दौरान डॉ. ग्याशी राम गुप्ता जी ने श्रद्धापूर्वक माता के चरणों में नमन कर “सर्वजन कल्याण” की भावना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।

Subscribe to my channel


