बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बांठिया ने प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी बधाई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के उनके निवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई देते हुए गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।इस दौरान बांठिया ने उनसे संगठनात्मक
चर्चा कर उनका मार्गदर्शन लिया।वही आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर जालोर प्रभारी के तौर पर भी जानकारी साझा की।

Subscribe to my channel


