उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

सत्य को ग्रहण करने और असत्य को छोड़ने का संदेश देगा आर्य समाज वार्षिकोत्सव-ओम प्रकाश आर्य

 बस्ती 3अक्तूबर।

*सत्य को ग्रहण करने और असत्य को छोड़ने का संदेश देगा आर्य समाज वार्षिकोत्सव-ओम प्रकाश आर्य*

आगामी 5 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक सुरतीहट्टा बस्ती में आयोजित आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 51वें वार्षिकोत्सव की तैयारी भव्य रूप से चल रही है। जिसमें प्रभात फेरी, जन जागरण और दिनेश आर्य द्वारा आर्य वीर दल का प्रशिक्षण का कार्य निरंतर 20 सितंबर से जारी है। इसी कड़ी में आर्य समाज गांधी नगर बस्ती में जन जागरण का कार्यक्रम विनोद कुमार उपाध्याय अध्यक्ष प्रेस क्लब बस्ती के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें आचार्य सुरेश जोशी द्वारा वैदिक यज्ञ कराते हुए यजमानों को वैदिक धर्म का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा की आर्य समाज अविद्या के नाश और विद्या की वृद्धि के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। जिसके लिए वह जन-जन तक अपनी आवाज को पहुंचा रहा है ताकि समाज में वैदिक धर्म स्वीकार्यता बढ़ सके। जिला सभा के प्रधान ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि आर्य समाज का यह वार्षिक उत्सव सत्य को ग्रहण करने और असत्य को छोड़ने का संदेश देगा। उन्होंने लोगों से सपरिवार महोत्सव में सम्मिलित होने का अनुरोध किया। पंडिता रुक्मणी ने सुरीले और प्रेरक भजनों से सबका मार्गदर्शन किया। आभार व्यक्त करते हुए विनोद उपाध्याय ने कहा कि आर्य समाज सबसे प्रीतिपूर्वक धर्मानुसार यथायोग्य बर्ताव करने की प्रेरणा देता है। अन्याय न करना और न ही सहने का संदेश देता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुरलीधर भारती, बृजकिशोर आर्य, वेद कुमार आर्य, सत्येन्द्र वर्मा, राधेश्याम सिंह, लवकुश सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रीति उपाध्याय,ओंकार आर्य, राजकुमार, राजदेव, किरोड़ीचंद विसनानी, राजेन्द्र जायसवाल, दिलीप कसौधन, महिमा, प्रिया, मिथलेश, साक्षी, राधेश्याम आर्य, देवव्रत आर्य सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button