ब्रेकिंग न्यूज़

सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर किया नमन

Under the aegis of Sarvati Devi Memorial Trust, tribute was paid to Pandit Deendayal Upadhyaya on his birth anniversary

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

हल्द्वानी…सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट संस्थापक/अध्यक्षः डॉ.रेनू शरण ने चौपला चौराहा स्थित अस्थायी कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजन में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों को साझा कर उपस्थित सम्मानित जन को कहा कि वे युग पुरूष थे।उपाध्याय जी छोटे छोटे आयामों का चिंतन करते हुए एकात्मक मानवता वाद के माध्यम से जो दिशानिर्देश किया है वह अन्य सभी बातों से ऊपर उठकर किसी भी राष्ट्र के लिए प्रेरणा श्रोत है।पंडित जी का जन्म उत्तर प्रदेश के चन्द्र भान नामक गांव में एक साधारण परिवार में 25/9/1916 को हुआ था उनकी माता का नाम रामप्यारी और पिताजी का नाम भगवती प्रसाद था।पंडित जी के वाल्यकाल मे ही माता पिता का साया उनके सिर से उठ गया था।उपाध्याय जी अपने नाम के अनुरूप ऐसे युग पुरूष थे जिन्होंने व्यक्ति, परिवार, समाज और देश को समग्र परिवेश में देखा वे सच्चे अर्थों में भारतीयता के जीवंत प्रतीक और एक परिपूर्ण मानव थे पंडित जी एक ऐसे निष्काम कर्मयोगी थे जिन्होंने राजनीति में रहते हुए राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।

इस शुभ अवसर पर डॉ.रेनू शरण ने राष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भा.ज.पा. में पिच्तर 75 व्यक्तियों को सदस्यता ग्रहण कराने में योगदान दिया।डॉ.रेनू शरण 1996 से समाज में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है।इस अवसर पर शहर के सम्मानित जन मौजूद रहे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button