सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल तथा एक्सिस बैंक के संयुक्त तत्वावधान में प्लेसमेंट शिविर का किया गया आयोजन
A placement camp was organized at Sardar Bhagat Singh Government Post Graduate College Rudrapur under the joint aegis of Career Counseling and Placement Cell and Axis Bank


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर… सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल तथा एक्सिस बैंक के संयुक्त तत्वावधान में एक प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मूलतः स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में एक्सिस बैंक से शुभम तिवारी एवं आषुतोष शुक्ला ने बैंक में प्लेसमेंट के बारे में जानकारी देते हुए एवम एक ऐप साझा किया जिसके माध्यम से स्नातक पास बैंक में कार्य करने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने के पश्चात उनकी ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तथा ऑनलाइन इंटरव्यू के पश्चात एक इंटरव्यू करा कर उनको नियुक्ति पत्र दिया जाएगा कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा प्रतिभाग किया तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया इनकी ऑनलाइन परीक्षा शीघ्र ही संपादित कराई जाएगी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सर्वजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम मे प्रो हरीश चंद्र प्रो आशा राणा, प्रो पूनम रौतेला डॉ प्रद्युमन रिछारिया डॉ वकार हसन खान डॉ पूनम शाह डॉ कमल वोरा डॉ विवेकानंद आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे तथा अपना वक्तव्य दिया महाविद्यालय के करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो मनोज पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के कार्यक्रम के अगले चरण की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
Subscribe to my channel


