उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुरशिक्षा

काशीपुर उधम सिंह नगर के प्रशांत पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर में चलाया गया जागरूकता अभियान,विद्यार्थियों को बाल अधिकार, पोस्को एक्ट, बाल श्रम, बाल विवाह, एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

Awareness campaign was conducted in Prashant Public School Himmatpur, Kashipur Udham Singh Nagar, students were given information about child rights, POCSO Act, child labor, child marriage, and child helpline

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

काशीपुर… काशीपुर उधम सिंह नगर के प्रशांत पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों को बाल अधिकार, पोस्को एक्ट, बाल श्रम, बाल विवाह, एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 नंबर एवं साइबर क्राइम की जानकारी दी गई इसी बीच प्रचार प्रसार हेतु पंपलेट भी बाटे गए।

इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति से हरनित मैडम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा नाबालिग जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए चाइल्ड लाइन हैल्पलाइन नंबर 1098 शुरू किया है। इस नंबर पर कोई भी बच्चा आपातकाल के समय फोन करके मदद ले सकता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी बच्चा किसी मुसीबत में फंस जाए, किसी व्यक्ति द्वारा प्रताडि़त किया जाए, बीमार हो जाए या अन्य समस्या आने पर इस नंबर पर फोन कर सकता है। यह नंबर निशुल्क है। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर फोन करने वाले बच्चे की चाइल्ड लाइन सदस्यों द्वारा मौके पर पहुंचकर मदद की जाती है।

इस दौरान कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन,अनमोल फाउंडेशन, पुलिस विभाग, एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव चौहान समेत समस्त स्टाफ शामिल था।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button