वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूट का एक मोवाइल, दो अवैध तमंचा और कारतूस व घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। लूट व चोरी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये मोनू पुत्र श्यामबाबू निवासी तिवारी गढ़ी थाना बसई मौहम्मदपुर और गोविन्द पुत्र चेतराम निवासी तिवारी गढ़ी थाना बसई मौहम्मदपुर को लूट के मोबाइल व अवैध असलाह कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के माल गोदाम से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।