धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बाबा रामदेवरा पैदल यात्रा संघ भिक्षु ग्रुप का 20वां संघ 31 अगस्त को होगा रवाना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। बाबा रामदेवरा पैदल यात्रा संघ भिक्षु ग्रुप, बालोतरा के तत्वावधान में 20वां पैदल यात्रा संघ 31 अगस्त 2026 को बालोतरा से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रवाना होगा। यह पैदल यात्रा 6 सितंबर 2026 को पुनः बालोतरा पहुंचेगी।
भिक्षु ग्रुप के अनिल बांठिया ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में लगभग 300 से अधिक श्रद्धालु बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए पैदल प्रस्थान करेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल है तथा सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
यात्रा के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी राजू बागरेचा, नरेश भंडारी, भरत मेहता, गौतम भंडारी, अनिल बांठिया, विनोद श्रीश्रीमाल, कमलेश ओस्तवाल, महावीर बोकाडिया, सतीश मदानी, पृथ्वीराज लुंकड़, राहुल गोलेछा एवं आकाश भंडारी सहित भिक्षु ग्रुप के कार्यकर्ता संभाल रहे हैं।
भिक्षु ग्रुप ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से यात्रा में भाग लेकर बाबा रामदेवजी का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं यात्रा की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।

Subscribe to my channel


