विधायक शिव अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियो, मेडिकल प्रशासन, पेयजल निगम संग किया रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का दौरा,विधायक बोले एनएमसी के मापदंडो को पूरा करते हुए इसी वर्ष 2026 से ही आरम्भ होगा मेडिकल कॉलेज
MLA Shiv Arora visited Rudrapur Medical College along with administrative officials, medical administration and drinking water corporation. The MLA said that the medical college will start functioning from the year 2026 itself, fulfilling the NMC norms.

ब्यूरो रिपोर्ट… नीतू पाल
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारी, मेडिकल कॉलेज प्रशासन, कार्यदायी संस्था पेयजल विभाग के साथ मेडिकल कॉलेज का दौरा कर व्यवस्था का जायेजा लिया। विधायक शिव अरोरा ने कहा बहुत प्रतिष्ठित कुमाऊ व जिला उधम सिंह नगर का यह रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज जो लगातार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के लगातार प्रयासों व मॉनिटरिंग मे इसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरण मे आ गया है।

और पूर्ण की ओर है मगर अभी कुछ समय पूर्व राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ( NMC) द्वारा किया गया रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के सर्वें मे फैकेल्टी व आवश्यक सांसधनों व निर्माण कार्य पूर्ण न होने के चलते इसकी स्वीकृति पर रोक लगाते हुए 27 जुलाई तक सभी खामिया पूर्ण करते हुए पुनः अपील करने का अवसर दिया है।

ऐसे मे विधायक शिव अरोरा जो विधायक बनने के बाद से लगातार रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज जिसका निर्माण कार्य व सभी जरूरी आवश्यकता पूरी होकर 2026 से रुद्रपुर मे एमबीबीएस की कक्षाएं प्रारम्भ हो ओर मरीजों को चिकित्सा सुविधा इलाज मिलना आरम्भ हो जाये इसको लेकर लगातार स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे थे मगर कुछ मानको मे कमी के चलते मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ को लेकर समस्या आयी है। जिसको अविलम्ब विधायक शिव अरोरा ने गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, पेयजल निगम के साथ दौरा किया ओर निर्माण जो अंतिम चरण मे है उसको एनएमसी के मानक अनुसार दी गयी समय अवधि से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।

साथ ही विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को लिखित पत्र लिखा ओर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से दूरभाष पर वार्ता कर कहा मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज निर्माण जो अंतिम चरण मे है मगर एनएमसी के मापदंडो के अनुसार कुछ कमियाँ पायी गयी है उसको अविलम्ब दूर किया जाना आवश्यक है जिससे रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज जो इस जिले व आस पास के क्षेत्र के लोगो के लिए लाइफलाइन सबित होगा उसको 2026 से शुरू किया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक को भरोसा दिया व स्वयं इसकी चिंता कर रहे है ओर उन्होंने एनएमसी के जरूरी मापदंडो को पूरा करने के निर्देश दे दिए है।
वही विधायक शिव अरोरा ने स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पाण्डेय से भी वार्ता की ओर शीघ्रता से एनएमसी के मानको की पूर्ति करने की बात कही जिससे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा अनुरूप रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को 2026 से शुरू किया जा सके,
स्वास्थ्य सचिव ने कहा निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार व विधायक शिव अरोरा के प्रयास से रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण मे है उसमे फैकेल्टी संसाधनों को हम जल्द मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराने वाले है वही निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करने का भरोसा दिया जिससे 27 जुलाई से पहले एनएमसी मे इसकी पुनः अपील की का सके।
विधायक शिव अरोरा बोले निश्चित रूप से रुद्रपर मेडिकल कॉलेज जो स्वास्थ्य के क्षेत्र मे कुमाऊ के लिए मील का पत्थर सबित होगा उसको 2026 से आरम्भ किया जाये इसको लेकर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियो सँग मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था ओर जिस प्रकार से स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव से वार्ता हुई है मेडिकल कॉलेज प्रशासन व कार्यदायी संस्था ने अश्वस्त किया है उनको पूरी उम्मीद है वह दी गयी समय अवधि से पहले सभी मानको को पूरा करते हुए मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर द्वारा पुनः एनएमसी मे अपील की जाएगी ओर रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को 2026 से प्रारम्भ करने की मंजूरी एनएमसी द्वारा देते ही यहां एमबीबीएस की कक्षाएं व स्वास्थ्य सुविधा हेतु रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का संचालन हो पाएगा।
इस दौरान सीडीओ दिवेश शाशनी, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ऊषा रावत, पेयजल अधिशासी अभियंता नवीन नवानी, पार्षद निमित्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, के पी राठी, राधेश शर्मा, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजद रहे।
Subscribe to my channel


