उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

कर्मा देवी समूह के सहयोग से रानीपुर बेलाड़ी में ‘काली माई के चउरा’ का भव्य लोकार्पण एवं मूर्ति स्थापना

अभिषेक पाण्डेय, बस्ती

बस्ती। कर्मा देवी समूह के सौजन्य से रानीपुर बेलाड़ी में प्राचीन ऐतिहासिक “काली माई के चउरा” के भव्य लोकार्पण, मूर्ति स्थापना तथा विशेष पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कर्मा देवी ग्रुप के चेयरमैन सेवानिवृत आईएएस ओ एन सिंह ने बताया कि यह मंदिर लाखो लोगो की आस्था का प्रतीक है और इसके सुंदरीकरण का कार्य मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों लोगों की अटूट आस्था का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को संजोना तथा उनका विकास करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रहें।” कर्मा देवी ग्रुप की कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने कहा मेरे परिवार के साथ साथ संपूर्ण गांव की आस्था का केंद्र यह मंदिर है और समय समय पर और भी जो जरूरते होंगी उन पर भी काम किया जायेगा।

इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में विश्वजीत सिंह, नितीश सिंह, रोहित सिंह, रितेश सिंह कर्मा देवी परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों का अभूतपूर्व योगदान रहा। कार्यक्रम स्थल पर शांति और सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी श्रद्धालुओं ने सुगमतापूर्वक पूजा-अर्चना की और महा प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सौहार्द और धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button