देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा गोल्डन जुबली वर्ष पर सेवा कार्यों की जानकारी प्रस्तुत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा महावीर इंटरनेशनल के गोल्डन जुबली वर्ष के संदर्भ में सेवा कार्यों के संदर्भ में संक्षिप्त जानकारी एक परिचय एवं बुकलेट राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति अध्यक्ष डॉक्टर ललित के पंवार, जिला कलेक्टर सुशील कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नानूराम सैनी, पूर्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी को जानकारी प्रदान की। अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने सेवा के संदर्भ में *सबकी सेवा, सबको प्यार* के लक्ष्य से महावीर इंटरनेशनल के 50 से गोल्डन वर्ष के संदर्भ में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन ,महासचिव अशोक गोयल के नेतृत्व में विशेष आयोजनों की जानकारी देने के साथ ही महावीर इंटरनेशनल के पारदर्शी रूप से,जन सहयोग करने की बात कही एवं *महावीर प्रवाह पुस्तिका, एक परिचय* सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर डॉ ललित के पंवार ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल लंबे समय से बहुत अच्छे सेवा कार्य कर रहा है मुझे जयपुर में रहते हुए इसकी सदैव जानकारी मिलती रही है । पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी ने भी महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों को सराहनीय बताया, जिला कलेक्टर सुशील कुमार ने भी महावीर इंटरनेशनल के कार्य बालोतरा में नियमित रूप से होते रहे हैं सराहनीय है , इस अवसर पर संरक्षक पारसमल भंडारी युवा उपनिदेशक धर्मेंद्र दवे एवं सदस्यों के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें डॉ ललित के पंवार, जिला कलेक्टर सुशील कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया, पूर्व मंत्री अमराराम राम चौधरी एवं सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने जिला कलेक्टर परिसर में कार्यक्रम में पौधारोपण किया।

Subscribe to my channel


