जयपुरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

जयपुर. साहिबा एंटरटेनमेंट के बैनर पर बनी लघु फिल्म मां बापू का प्रीमियर शो सामुदायिक केंद्र सेक्टर 12 मानसरोवर में आयोजित हुआ

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

मां बापू का प्रीमियर शो

जयपुर. साहिबा एंटरटेनमेंट के बैनर पर बनी लघु फिल्म मां बापू का प्रीमियर शो सामुदायिक केंद्र सेक्टर 12 मानसरोवर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेघराज सिंह पवार (उप शासन सचिव, सचिवालय) विशिष्ट अतिथि भारती लख्यानी (पार्षद वार्ड नंबर 75), मुकेश लख्यानी (एक्स चेयरमैन, नगर निगम) एवं जे एन भवंरिया (डायरेक्टर भवंरिया इफ्रा प्रोजेक्टस) उपस्थित रहे ।

साहिबा एंटरटेनमेंट के पी आर ओ आर. डी. भाटी ने बताया ने बताया कि इस फिल्म की कहानी हॉरर, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर एक फैमिली ड्रामा है जो की पलक गुप्ता द्वारा लिखित है।

इस फिल्म की निर्मात्री मीनाक्षी परमार वासवानी और सह निर्माता बसंत वासवानी है।

इस फिल्म का निर्देशन बन्टी कुमार मित्तल द्वारा किया गया है। इस फिल्म में मुख्य कलाकारों के रूप में डाँ आर. डी. भाटी, मीनाक्षी परमार वासवानी, नीरज शर्मा, राजकुमार, संतोष कँवर, मुस्कान खान चंद्र कटारिया राहुल स्वामी और ईश्वर है। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। इस फिल्म को जल्द ही ओटीटी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

इस प्रिमियर शो के दौरान निर्मात्री मीनाक्षी परमार वासवानी की आगामी फिल्म रोशनी बाबा श्याम का आशीर्वाद का भी मुहूर्त शूट किया गया ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button