देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के देश की सेवा दिए गए योगदान को प्रत्येक भारतीय सदैव याद रखेगा:- बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
सता का खेल तो चलेगा, सरकारे आएगी व जाएगी पार्टियां बनेगी बिगड़ेगी मगर यह देश रहना चाहिए देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए ये पक्तियां अमर रहेगी।यह बात पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य
तिथि पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बाठिया ने श्रद्ध सुमन अर्पित करते हुए कही।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बाठिया ने कहा कि हिमालय की तरह मजबूत उच्च सोच, समुद्र की तरह व्यापक मन वाले अटल बिहारी वाजपेयी अमूल्य कार्यों के माध्यम से जो देश की सेवा कर गए उनके योगदान को प्रत्येक भारतीय सदैव याद रखेगा। अटलजी राजनीति के क्षेत्र में चार दशकों तक सक्रिय रहे। वह लोकसभा में नौ बार और राज्यसभा में दो बार चुने गए।वाजपेयी 1980 में गठित भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे।वे एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति के धनी थे।अटलजी जब प्रदेश के मारवाड़ दौरें पर आते थे तो पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत व राजमाता विजय राजे सिंधियाजी के साथ जनसंघ के नेता पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के भाषणों को सुनने के जनसैलाब उमड़ता था।अटलजी अकाल के उस भयानक दौर में पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ पश्चिमी राजस्थान के गांव-गांव ढ़ाणी-ढ़ाणी जाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए थे और आम जनमानस के दुखों को अपना दुख मानकर उनकी सेवा की थी।
Subscribe to my channel


