बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

लोकतंत्र सेनानी पूर्व विधायक स्व चम्पालाल बांठिया को  लोकतंत्र सेनानी सम्मान से नवाजा

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पौत्र प्रतीक बांठिया ने ग्रहण किया सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा।

     जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने लोकतंत्र सेनानी पूर्व विधायक स्व चम्पालाल बांठिया के उनके आपातकाल के दौरान मारे देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई पर 78 वे स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में लोकतंत्र सेनानी सम्मान उनके पौत्र को ताम्र पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

        ट्रस्ट अध्यक्ष प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर से जारी लोकतंत्र सेनानी सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर जो मान सम्मान दिया है हम सब परिवारजनों सहित ट्रस्ट सदस्य आभार व्यक्त करते हैं।उन्होंने ने बताया कि पूज्य पिताजी स्व. पूर्व विधायक श्री चम्पालाल बांठिया ने अदम्य साहस, त्याग के साथ आपातकाल के दौरान मारे देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दृढ संकल्प और अटूट भावना से प्रेरित होकर अंधकारमय समय में भी आशा की किरण जगाई थी।उन्होंने ने बताया कि पूर्व विधायक बांठियाजी जनसंघ के सस्थापक सदस्य रहे।दो बार विधायक भी रहे।भीषण अकाल के समय भी पूरे क्षेत्र में घर घर जाकर आमजन की सेवा की।ट्रस्ट सदस्यों ने यह सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि चंपालाल बांठिया जनसेवक थे।बांठिया ने प्राणीमात्र की सेवा के साथ मूक पशुओं की सेवा में भी कोई कसर शेष नहीं रखी।मनुष्य जीवन बहुत मुश्किल से मिलता है उसको सही रूप में साकार करने का कार्य बांठियाजी ने किया था।वे किसी की भी सेवा के लिए हमेशा अपना काम छोड़ कर पहले जाते है और उसे पूरा करने के बाद ही वापस लौटते थे।ट्रस्ट के बाबूलाल भन्साली,अशोक हुण्डिया, संजय छाजेड, अरूण सालेचा,

पुष्पराज चोपडा,रिषभ तातेड़,अशोक चौपड़ा , मुकेश जिरावला,गणपत,रूपाराम प्रजापत,भैरूलाल, हार्दिक,

प्रतिक,मदन तातेड,गोतम मंडोत,लुणचंद  बांठिया,भरत,

अनिल बांठिया,किशन सिंह सहित अनेको लोगो ने खुशी जाहिर की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button