देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
सरस्वती विद्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=देवेंद्रनगर
रिपोर्टर=आशीष जैन
*78 वें *स्वतंत्रता दिवस* के शुभ अवसर पर *मां भारती* के सपूतों को याद करते हुए, संस्कारों की जननी सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
*स्वतंत्रता दिवस* के कार्यक्रम में समिति सदस्यों द्वारा *मां भारती* के चित्र पर तिलक कर, पुष्प अर्पित किए गए | संस्था के व्यवस्थापक *रामखिलावन बागरी* ने ध्वजारोहण किया | साथ ही बहिनों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया | प्राचार्य श्री पूरन सिंह जी ने अमर शहीदों को याद करते हुए नारे लगवाए |
ध्वजारोहण उपरांत अतिथियों का तिलक वंदन किया गया | विद्यालय सभागार में भैया-बहनों द्वारा देशभक्ति गीत, भजन, व नृत्य प्रस्तुत किए गए, जो राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे | उनकी प्रस्तुति पर विद्यालय समिति के सदस्यों द्वारा उपहार प्रदान किए गए |
*दादा मिथलेश गुप्ता* जी की *स्मृति* में उनके ज्येष्ठ पुत्र श्री विनोद गुप्ता जी ने सत्र 2023-24 में विद्यालय की बोर्ड कक्षा 5th, 8th, 10th, 12th में उच्चतम अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान से पंचम स्थान तक आने वाले भैया-बहनों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया |
पुरस्कार वितरण उपरांत प्राचार्य जी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया, तथा मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई |
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में रामखिलावन बागरी (व्यवस्थापक), राकेश गुप्ता (कोषाध्यक्ष),राम भजन त्रिपाठी, सुभाष अग्रवाल, सुरेन्द्र सोनी, प्रमोद अग्रवाल, विनोद गुप्ता, श्री श्रीराम शुक्ला, अभिभावक, आचार्य-दीदियां छात्र-छात्रा व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

Subscribe to my channel


