बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड आरक्षण की लॉटरी सम्पन्न, 80 वार्डों का आरक्षण तय

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 17 अगस्त। नगर निगम आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम बीकानेर के 80 वार्डों के लिए अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिला कलेक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में आयोजित प्रक्रिया में नियमानुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया।
स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों के अनुसार नगर निगम बीकानेर के सभी 80 वार्डों के पुनर्गठन/पुनर्सीमांकन के कारण नए सिरे से सभी वर्गों में आरक्षण की प्रक्रिया अपनाई गई।
अनुसूचित जाति के लिए 9 वार्ड आरक्षित
2011 की जनगणना के आधार पर अनुसूचित जाति की जनसंख्या के प्रतिशत को अवरोही क्रम में रखते हुए 9 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए चिन्हित किए गए। इनमें वार्ड संख्या 9, 77, 71, 33, 4, 45, 48, 16 एवं 5 शामिल हैं।
इनमें से लॉटरी द्वारा 3 वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए। परिणामस्वरूप वार्ड 5, 33 एवं 4 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुए।
अनुसूचित जाति के शेष 6 वार्ड 9, 16, 45, 48, 71 एवं 77 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए।
अन्य पिछड़ा वर्ग के 16 वार्ड आरक्षित
अनुसूचित जाति के 9 वार्डों को अलग रखने के बाद शेष 71 वार्डों में से 16 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए लॉटरी के माध्यम से निर्धारित किए गए। इनमें 3, 39, 46, 49, 29, 7, 63, 53, 34, 36, 1, 44, 20, 15, 21 एवं 10 शामिल हैं।
इन 16 वार्डों में से 5 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए। लॉटरी के अनुसार वार्ड 20, 36, 1, 49 एवं 7 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुए।
अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष 11 वार्ड 3, 10, 15, 21, 29, 34, 39, 44, 46, 53 एवं 63 आरक्षित किए गए।
18 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित
अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के बाद शेष 55 वार्डों में से 18 वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए लॉटरी के माध्यम से निर्धारित किए गए।
सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्ड हैं—19, 72, 78, 66, 74, 17, 47, 42, 57, 69, 23, 59, 65, 40, 28, 79, 56 एवं 14।
37 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए
सभी आरक्षण प्रक्रियाओं के बाद शेष 37 वार्ड सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए। इनमें 2, 6, 8, 11, 12, 13, 18, 22, 24, 25, 26, 27, 30, 31, 32, 35, 37, 38, 41, 43, 50, 51, 52, 54, 55, 58, 60, 61, 62, 64, 67, 68, 70, 73, 75, 76 एवं 80 शामिल हैं।
इस प्रकार नगर निगम बीकानेर के सभी 80 वार्डों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण पूर्ण हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया नियमानुसार पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई।
जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने बताया कि नगर निगम आम चुनाव-2026 के लिए वार्ड/निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया 17 अगस्त को सम्पन्न की गई है।

Subscribe to my channel


