उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में भ्रष्टाचार निवारण कार्यालय शुरू, घूसखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

 

रिपोर्ट: वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल/व्हाट्सऐप: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 18 अगस्त 2026। जनपदवासियों के लिए बड़ी खबर है। भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर लखीमपुर खीरी में भ्रष्टाचार निवारण कार्यालय शुरू किया गया है। कार्यालय के माध्यम से सरकारी काम के बदले रिश्वत या कमीशन मांगने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस लाइन में बनाया गया कार्यालय

भ्रष्टाचार निवारण कार्यालय का पता पुलिस लाइन, डीसी रोड, लखीमपुर शहर, जनपद लखीमपुर खीरी बताया गया है। आम नागरिक रिश्वत अथवा कमीशन मांगने की शिकायत के लिए सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

शिकायत के लिए संपर्क नंबर

– प्रभारी अधिकारी: 9454402494

– कंट्रोल रूम: 9454402484

विभाग के अनुसार, शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रिश्वत लेने के मामलों में ट्रैप कार्रवाई भी की जा सकती है।

आमजन से शिकायत करने की अपील

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत अथवा अवैध कमीशन की मांग करता है तो इसकी सूचना संबंधित भ्रष्टाचार निवारण कार्यालय को दें। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जनहित में कार्यालय का पता और संपर्क नंबर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्यालय के शुरू होने से जिले में रिश्वतखोरी पर प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button