बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विशेष योग्यजन संस्थान में वी क्लब जसोल बालोतरा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। विशेष योग्यजन कल्याण एवं विकास संस्थान, बालोतरा द्वारा संचालित विद्याश्रम पुनर्वास केंद्र, जसोल बालोतरा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। समारोह में दिव्यांग, अनाथ एवं असहाय छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में वी क्लब जसोल बालोतरा की ओर से विशेष सहभागिता निभाई गई। इस दौरान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया गया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रभु लाल जी प्रजापति, आदित्य प्रभु बिल्डकॉन, H.A. बोर्ड, बालोतरा उपस्थित रहे।
वी क्लब जसोल बालोतरा की अध्यक्ष नीलम ढेलड़िया एवं सरिता जी अग्रवाल ने विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था में विशेष भूमिका निभाई। क्लब की ओर से बच्चों को अल्पाहार वितरित कर उनके साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।
इसके साथ ही मनो विकास विद्यालय एवं सवेरा संस्था में भी वी क्लब जसोल बालोतरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। वहीं राजकीय संस्कृत विद्यालय में भी क्लब की ओर से विद्यार्थियों को अल्पाहार वितरित किया गया।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन खुशबू ढेलड़िया, जॉइंट सेक्रेटरी उर्मिला जी माहेश्वरी, शोभा जी कोठारी, कंचन ढेलड़िया, भावना गोगर, नीतू बालड़, ऋषिका शिशीमाल, सुमन चौपड़ा, मनीषा गर्ग एवं मौसमी श्रीवास्तव सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम देशभक्ति, सेवा एवं सामाजिक सरोकार की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।

Subscribe to my channel


