देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राष्ट्र से बढ़कर कोई धर्म नहीं, राष्ट्रहित सर्वोपरि है – ओमप्रकाश बांठिया 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

श्री वर्द्धमान आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धुम धाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मोतीलाल हुण्डिया, अध्यक्ष श्री वर्द्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अन्तर्गत जय जय राजस्थान , लेजीयम, देश भक्ति गीतो की प्रस्तुती देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज गोठी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया साथ ही स्वतत्रंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी उन्होने कहा कि विद्यालय के बाल कलाकारो द्वारा जिला स्तर पर शानदार प्रस्तुती देकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचन्द सुथार ने स्वतत्रंता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वर्द्धमान विद्यालय एक विद्यालय नहीं है बल्कि राष्ट्रनिर्माण की पाठशाला है जहा से विद्यार्थी शिक्षा के साथ साथ देश भक्ति की भावना एवं संस्कारों की शिक्षा प्राप्त कर रहे है। संस्थान के मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। देश के विकास मंे सभी को सहभागी बनने की सलाह दी। उन्होने कहा कि आपके लिए असंभव कुछ भी नहीं, यदि तय करले तो असंभव को संभव बना सकते है। समारोह में लोकतंत्र के प्रति निष्ठा की सभी को शपथ दिलाई गई, वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर राष्ट्र सम्मान गीत उल्लास के साथ गाया गया । इस अवसर पर श्री वर्द्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान के पदाधीकारी जसराज तातेड़, लुणचन्द चौपड़ा, राहुल कुमार छाजेड़, विद्यालय समिति के पदाधीकारी एवं सदस्य ललीत कुमार श्रीश्रीमाल , सुजलकुमार हुण्डिया, लुणचन्द छाजेड़, भैरुलाल तातेड़, मुकेश कुमार चौपड़ा, धर्मेशकुमार चौपड़ा, अभिभावक, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय सचिव सुजल कुमार हुण्डिया ने अतिथियों, अभिभावको का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सब लोग यहा पधार कर बच्चों का हौसला बुलन्द किया जिससे कार्यक्रम में चार चाँद लग गये।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button