देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा द्वारा विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
भाजपा द्वारा विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मौन जुलुस निकालकर विभाजन में प्राण गंवाने वाले भारतवासियों को किया नमनः
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला बालोतरा द्वारा विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन बालोतरा शहर में किया गया।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु के नेतृत्व में भाजपा द्वारा स्थानीय डाक बंगला से मौन जुलुस निकालकर विभाजन का दर्द सहने वाले लोगो के प्रति श्रदांजलि व सांत्वना प्रकट की गई।
जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज ही के दिन 2021 से विभाजन विभीषिका का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 14 अगस्त 1947 को विभाजन का दंश झेलने वाले लोगो को याद किया जाता है। पूर्व सभापति पारस भंडारी ने कहा कि भारत का विभाजन धार्मिक आधार पर करना कुछ लोगो की अपनी निजी राय थी उनको अपना स्वार्थ सिद्ध करना करना था व्यक्तिगत महत्वकांक्षा में लाखो लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी थी ।आज हम भाजपा कार्यकर्ता उन लोगो के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते है।
पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने कहा कि 14 अगस्त 1947 के दर्द को जब हम पढ़ते है या किसी माध्यम से जानते है तो हमारी रूह कांप जाती है कि कैसे लाखो लोग अपने घर छोड़ कर विपरीत परिस्थिति में रहने को मजबूर हुए लाखो लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी बहन बेटियों का अपहरण किया गया ये दर्द हम कभी नहीं भूले इसी को लेकर भाजपा द्वारा हर वर्ष विभाजन विभीषिका कार्यक्रम आयोजित किया जाता है आज भाजपा द्वारा विभाजन का दर्द सहने वाले लोगो को श्रदांजलि देते हुए मौन जुलुस निकाला जा रहा है।
नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया ने भी सम्बोधित करते हुए विभाजन में बेघर हुए लोगो के दर्द व दुख के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,शंकर भाटी,खीमा राम जाट,अशोक व्यास,मुकेश गुप्ता,महेंद्र दवे,किशोर पँवार,नारायण जीनगर,जगदीश चंदेल,अशोक पालीवाल,बजरंग गौड़,रूपाराम प्रजापत,वासुदेव अग्रवाल,महावीर माली,प्रताप घांची सहित सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


