अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मनरेगा भ्रष्टाचार में सीडीओ व डीसी मनरेगा कर रहे लीपापोती लाचार नन्दलाल ने खटखटाया मंडलायुक्त का दरवाजा

मंडलायुक्त ने बैदोलिया अजायब में हुए भ्रष्टाचार के जाँच का दिया आदेश -बैदोलिया अजायब में बिना खडंजा कार्य कराए भुगतान से जुड़ा मामला

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

    *बस्ती =* जनपद में ग्राम पंचायतों में मनरेगा भ्रष्टचार इतनी मजबूती से जड़ जमा चुका है कि अधिकारी शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और उल्टे शिकायतकर्ताओं को ही समझाने का असफल प्रयास की कोशिश में लग जा रहे हैं ।

          बैदोलिया अजायब निवासी नन्दलाल ने सीडीओ बस्ती को दिनांक 5 जुलाई 2024 को पत्र भेजकर पूर्व प्रधान व सचिव के भ्रष्टाचार की जाँच हेतु निवेदन किया है।पत्र में शिकायतकर्ता ने लिखा है कि पूर्व प्रधान व तत्कालीन सचिव द्वारा हनुमान यादव के घर से उत्तर महादेवा सरहद तक खडंजा व मिट्टी कार्य दिखाकर धन का बंदरबॉट कर लिया गया है जबकि अभीतक मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ है , शिकायत के बाद भी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है मजबूरन मंडलायुक्त महोदय को पत्र लिखना पड़ा है । शिकायतकर्ता ने मीडिया टीम को बताया कि मंडलायुक्त महोदय द्वारा जाँच हेतु जेडीसी को निर्देशित कर दिया गया

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button