देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिराज्यहरियाणा

हरियाणा वाले केजरीवाल के साथ अन्याय का बदला अवश्य लेंगे-सुनीता केजरीवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देकर तानाशाह के मुंह पर तमाचा मारा है-सुशील गुप्ता

 

नारनौल 10 अगस्त (सतीश कुमार)

 

 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी ने शनिवार को नारनौल की नई कचहरी मैदान में आयोजित बदलाव जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंन कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश को शानदार स्कूल, अस्पताल और मुफ्त बिजली देंगे।

           *उन्होंने कहा कि हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी के सामने नहीं झुकेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि आपके बेटे ने दिल्ली और पंजाब को बदल दिया है। मोदी से जनता का हित और उनका काम देखा नहीं गया और उन्होंने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करा दिया, लेकिन हरियाणा वाले मोदी के इस अन्याय का बदला अवश्य लेंगे और केजरीवाल के साथ हुए अन्याय का बदला लेंगे।*

*पीएम मोदी की चुनौती का जवाब देगा हरियाणा*

          सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने हरियाणा के लोगों को चुनौती दी है कि मैंने आपके बेटे को जेल में डाल दिया है, अब जो करना है कर लो। क्या आप लोग यह अन्याय सहेंगे? मैं नरेंद्र मोदी को बता दूं कि अरविंद केजरीवाल शेर हैं और वह आपके सामने ना टूटेंगे और न ही झुकेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी हरियाणा के लाल हैं।हरियाणा का यह लाल दिल्ली का मुख्यमंत्री बना और देश की राजनीति को बदलकर रख दिया। इस जनसभा को संबोधित करने के दौरान सुनीता केजरीवाल ने जनता के कई वादे जैसे गांव-शहर में मोहल्ला क्लिनीक, सरकारी स्कूल, अस्पताल को ठीक करना, मुफ्त शिक्षा, महिलाओं को सशक्त बनाना और हर महीने एक हजार रुपये और हर युवाओं को रोजगार देने की बात कही है।

*दिल्ली की राजनीति के बाद अब हरियाणा की बारी हैः सुनीता केजरीवाल*

             उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिसार में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ। यह कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है। भगवान उनसे कुछ बड़ा कराना चाह रहे हैं। उन्होंने दिल्ली और पंजाब की राजनीति बदल दी, अब हरियाणा की बारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। उहोंने कहा कि जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं।

*जनता को दी पांच गारंटी*

             उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं।

1. पहली गारंटी दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री करने की दी है। ”आप” की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलू बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी।

2. दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा।

3. तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी।

4. चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे।

5. पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे।

            *उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदला है। अब हरियाणा में बदलाव की बारी है। आपको अपने लाल अरविंद केजरीवाल को अपना घर ठीक करने की जिम्मेदारी देनी है और झाड़ू के निशान पर वोट देना है।

इससे पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा की सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देकर तानाशाह के ऊपर तमाचा मारा है तानाशाह ने हरियाणा के बेटे केजरीवाल को जेल में डाल रखा है। तानाशाह केजरीवाल के साथ ही नहीं देश की बेहतरीन खिलाड़ी विनेश फोगाट के साथ भी साजिश रची। पहले यह साजिश दिल्ली में रची गई थी बाद में विदेश की धरती पर। इस साजिश से मानसिक रुप से टूटकर विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास ले लिया।*

             इस अवसर पर राज्यसभा के सांसद संदीप पाठक, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी, आप के प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र सिंह मटरू, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मनीष यादव, नरेंद्र राव इंजीनियर एवं अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button