ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

चलो नारनौल पहुंचे नारनौल  सुनीता केजरीवाल 10 को नारनौल में

 

नारनौल, 8 अगस्त सतीश कुमार

 

दिल्ली के मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 10 अगस्त को नयी कचहरी मैदान में आम आदमी पार्टी की रैली को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करेंगी। उनके साथ पार्टी के संगठन महामंत्री संदीप पाठक भी आएंगे। आप के संगठन मंत्री रविन्द्र मटरू।ने लोगों से 10 अगस्त को नयी कचहरी मैदान में होने वाली आम आदमी पार्टी की बदलाव जन संवाद रैली में पहुंचने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा में 45 विधानसभा क्षेत्रों में रैली कर रही है। इसके तहत 10 अगस्त को नारनौल में भी रैली होगी। उन्होंने बताया कि इस रैली में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में पांच गारंटी को लेकर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी की ये पांच गारंटी जनता के हित के लिए हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार से लोग दुखी हो चुके हैं तथा अब बदलाव चाह रहे हैं। मौजूदा सरकार ने लोगों को फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर परेशान किया तथा कई दिनों तक लोगों के चक्कर कटाए।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button