ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
देश और प्रदेश मे भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी- अतेंद्र यादव सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

नारनौल 7 अगस्त (सतीश कुमार)
नारनौल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा है कि देश ओर प्रदेश मे भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और जुमलों की सरकार बनकर रह गई। सरपंच अतेंद्र यादव ने नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांव दुबलाना में घर-घर कांग्रेस, हर-घर कांग्रेस अभियान चलाते हुए ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
*अतेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश मे बेरोजगारी दर निरंतर बढ़ रही है, महंगाई पर कोई लगाम नहीं है, कोई भर्ती सफल नहीं हो रही है। किसान ओर व्यापारी परेशान है। ये सरकार किसी भी मोर्चे पर सफल नहीं है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जुमलों की ये सरकार प्रदेश की जनता को लॉलीपॉप दे रही है। किन्तु प्रदेश की जनता काफ़ी समझदार है और भाजपा के झांसे मे नहीं आने वाली है।*
अतेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के शासन को याद करने लगी है। कांग्रेस की नीति लोगों के भलाई करने मे रही है। कांग्रेस की नीतियों से हर वर्ग के लोग सदा खुश रहे है।
Subscribe to my channel


