ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
नारनौल में बदलाव के लिए करेंगे काम करवाएंगे खूब विकास-सृजन यादव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

नारनौल 4 अगस्त (सतीश कुमार)
कांग्रेस नेता सृजन यादव ने कहा कि आने वाले 2024 के विधानसभा चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे तथा नारनौल के बदलाव के लिए कार्य करेंगे। इन चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी। इसके बाद नारनौल विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी। वे आज नारनौल के समीप गांव पटीकरा में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
*पूर्व विधायक व जल युद्ध नायक रघु यादव के पुत्र सृजन यादव ने कहा कि यह गांव उनका अपना गांव है। इस गांव के लोगों ने उनके पिता रघु यादव के साथ मिलकर काफी संघर्ष किया है तथा जल युद्ध की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि आज भी यहां पर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के लिए आए थे। यहां पर आकर उन्हें बड़ा अच्छा लगा। कुछ नया सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनको आगामी विधानसभा चुनाव में नारनौल से तैयारी करने के लिए कहा है। जिसके तहत वे यहां पर तैयारी कर रहे हैं।*
उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में नारनौल विधानसभा में विकास का कोई भी कार्य नहीं हुआ। जिसके कारण शहर की गलियां गड्ढों में बदल गई हैं। सभी सड़के टूटी हैं, पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। विकास कार्यों के नाम पर एक पैसा भी नारनौल विधानसभा में नहीं लगा। शहर ही नहीं इस विधानसभा के गांव की भी यही हालत है। यहां के मौजूदा विधायक ने 10 साल के अंदर कोई भी कार्य नहीं करवाया। यहां के लोगों को रोजगार भी नहीं मिला। जिसके चलते अब जनता भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है और बदलाव चाह रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।