अपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बिनौलिया गांव में निजी प्लॉट में खड़े हरे पेड़ों को जेसीबी मशीन से उखाड़ा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

तिजारा तहसील के ग्राम बिनौलिया में 29 जुलाई 2024 को एक निजी प्लॉट में खड़े कई पेड़ों को जेसीबी मशीन से उखाड़ कर ले जाने का मामला प्रार्थी सरोज पत्नी पवन जाति मेघवाल निवासी बिनौलिया ने थाना शेखपुर अहीर में दर्ज कराया है। प्रार्थना ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया है कि ग्राम विनोलिया में ही उसका राज्य सरकार द्वारा अलॉट शुदा एक आवासीय प्लॉट है और उस प्लॉट की प्रार्थियों ने तारबंदी की हुई है, उस प्लॉट में कई हरे पेड़ खड़े हुए हैं। दिनांक 29 जुलाई 2024 को सायं क़रीब 8:00 बजे वहां कूड़ा डालने गई तो वहां पर सतीश शर्मा, संदीप पुत्र सतीश शर्मा व तोताराम पुत्र नवल सिंह मिलकर प्लॉट में खड़े हरे पेड़ों को जेसीबी मशीन से उखाड़ रहे थे, उक्त लोगों को मना करने पर गाली गलोच एवम जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। प्रार्थिया ने इस बाबत शेखपुर अहीर थाने में कार्यवाही नहीं होने पर एसपी कार्यालय भिवाड़ी में इसकी शिकायत की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button