नारनौल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ नेता ओर सरपंच एसोसिएसन के प्रधान व टिकट के प्रबल दावेदार सरपंच अतेंद्र यादव ने नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांव सेका, मंढाणा, भूषण कला, लहरोदा ओर सिलारपुर मेहता में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर गांव के लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
*इस अवसर पर अतेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 10 साल में नारनौल विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है। भाजपा के शासन काल मे नारनौल के साथ लगातार भेदभाव हो रहा है। कांग्रेस की सरकार प्रदेश की सत्ता में आने पर इस भेदभाव को खत्म कर विकास के नए दौर की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि लोग चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाले कांग्रेस के शासन को याद करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब यहां विकास के अनेक कार्य हुए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन मे पंचायतों को विकास के कार्य कराने को लेकर किसी भी प्रकार से कभी फंड की कमी नहीं पड़ी। कांग्रेस सरकार आने के बाद इन विकास कार्यों को और भी प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।*
अतेंद्र यादव ने गांवो मे लोगों द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए सभी के प्रति अपना आभाव व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमेशा वह इस पगड़ी का सम्मान रखेंगे और लोगों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।