ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव के पुत्र के आकस्मिक निधन पर शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने शोक संवेदनाएं प्रकट की

नारनौल।24 जुलाई (सतीश कुमार)
हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती डॉक्टर सीमा त्रिखा ने स्थानीय विधायक श्री ओम प्रकाश यादव के इकलौते पुत्र उमेश यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
*इस मौके पर नारनौंद से जेजेपी के विधायक रामकुमार गौतम पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक नीमराना प्रेम सिंह बाजोर, अखिल भारतीय परशुराम वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक वैध किशन वशिष्ठ, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ आरके भारद्वाज, बाबा रामदेव के गुरु प्रद्युमन जी महाराज, हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के सचिव एवं करतार सिंह भडाणा पूर्व मंत्री के भांजे धर्मवीर खटाना, भाजपा नेता पंडित अनिल शर्मा, पवन यादव अटेली, भाजपा के युवा नेता कुलदीप यादव, सत्यवान यादव बोचड़ीया सुरेंद्र पटवारी, मिंटू भाई, भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, हवा सिंह गांधी, सोमेश यादव, अंकित यादव, अरोड़ा सभा के प्रधान धर्मचंद छाबड़ा, करनाल जिला भाजपा के उपाध्यक्ष पहलवान मांगेराम सहित हजारों गणमान्य लोगों ने विधायक निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।*