उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक

श्रावण मास भर चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम और सुनाई जाएगी शिवपुराण कथा - रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में किया गया है आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पहले दिन सोमवार से रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू हो गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम समूचे सावन माह तक चलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई जाएगी।
सावन माह के प्रथम सोमवार के दिन शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता/ पत्रकार राजेश कुमार पाठक,भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी व खुशबू मौर्य को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक रमाशंकर गिरी उर्फ भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई जाएगी। शिव शक्ति महिला अध्यक्ष कृष्णावती, किरन मोदनवाल, उर्मिला देवी, कालो देवी, हीरा,परमानंद, विवेकानंद, सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, मुन्ना महाराज, इन्द्रपति पांडेय, अभय समेत तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button