अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्रीमोनी बाबा गौशाला में गुरु पूर्णिमा पर होगा भण्डारा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा श्री मोनी बाबा गौशाला सूरजमुखी की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष तेजपाल नागर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें पिछले माह का आय व्यय का लेखा जोखा रखा, समस्त गौवंशो का स्वास्थ्य का निरीक्षण, बछियो के लिए अलग बाडा बनाने, दो हजार पीपल, बरगद के पौधे लगाने, कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर बनाने का एवं गुरु पूर्णिमा पर भण्डारा का आयोजन करने का निर्णय लिया। गौशाला के विकास और संवर्धन पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष तेजपाल नागर, उपाध्यक्ष बने सिंह गुर्जर, सचिव देशपाल यादव, सुरेश चन्द्र, तुलसीराम यादव, विरेन्द्र सैनी पार्षद, यशपाल आचार्य, कमल पार्षद, महीपाल दायमा, मुलचंद चौधरी, जसवंत सिंह चौधरी उपस्थित थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button