
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
धर्मजागृति संस्थान के बैनर तले आज ज्ञान दिशा स्कूल में *अहिंसक आहार वर्ष* पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भगवान महावीर के 2550 वे निर्वाण वर्ष के उपलक्ष में बच्चों को बढ़ते भोजन में मिलावट और मांसाहार के बारे में बताया गया।
अहिंसक आहार वर्ष के पोस्टर विमोचन करने आए सभापति सुमित्रा जैन ने बच्चों को आहार संयम के बारे में बताया। संस्था अध्यक्ष लालचंद पटवारी ने
बच्चों ने अहिंसक आहार पर सुन्दर कृतियां का अवलोकन करते हुए उन्हें शाबाशी दी। समाजसेवी ओम बांठिया ने बताया कि पेंटिंग्स द्वारा बच्चों ने सादा भोजन, स्वस्थ भोजन करने के बारे में बहुत अच्छा समाज को मैसेज दिया है। संस्था सचिव श्वेता पटवारी ने बताया कि कक्षा 4 एवं 5 के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। स्थानीय संयोजक सुरेंद्र जैन ने बच्चों को आज के मिलावटी दौर में विभिन्न तरह के केमिकल के उपयोग में लेने, जानवरों की चर्बी का उपयोग करने, आदि बातों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ज्ञान दिशा अध्यक्ष लालचंद पटवारी, प्रिंसिपल विशाल पटवारी, सचिव श्वेता पटवारी, धर्मजागृति संस्थान स्थानीय संयोजक सुरेंद्र जैन, सी ए विजय वडेरा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष अशोक सालेचा,सतीश बालड़, अविनाश , अभीषेक गोलेच्छा, प्रकाश चौपड़ा आदि अभिभावक गण, स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


