देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
जीवन बचाना है तो पेड़ लगाना है और पौधारोपण के लिए जन आंदोलन की ज़रूरत है

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
सतनाली मंडी। जीवन बचाना है तो पेड़ लगाना है और पौधारोपण के लिए जन आंदोलन की ज़रूरत है। यह बात समाजसेवी विनोद श्यामपुरिया ने सतनाली बस स्टैंड पर पौधा रोपण करते हुऐ कही। उन्होंने कहा कि पौधारोपण आज का युग धर्म है और इस युग धर्म को निभाने के लिए समाज के सभी जागरूक लोगों को आगे आने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि सभी सामजिक संगठनों, सरकारी कर्मियों और आमजनों को भी इस वृक्षारोपण के इस आंदोलन में आंदोलन में अपनी भागीदारी निभानी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि पेड़ प्रकृति के उपहार की तरह हैं, जो पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिर्वतन चिन्ता का विषय है। जलवायु परिवर्तन से मुकाबला के लिए पौधा रोपण को बढ़ावा देने की जरूरत है।उन्होने कहा कि सतनाली सहित आसपास के गांवों के सभी स्कूलों में झोहड़ो, तालाबों समशान भूमि व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा पेंड़ लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए हरियाली जरूरी है ।हरी-भरी और स्वस्थ धरती बेहतर जीवन के लिए जरूरी है।
सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गोठवाल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। ओजोन लेयर के प्रभावित होने से लोगों को दुष्प्रभाव झेलने पड़ रहे हैं। इसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अभी भी समय है। हमें समय रहते ही जागरुकता व एकजुटता के साथ इस समस्या से निपटने के प्रयास करने होंगे। तभी हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में स्वस्थ पर्यावरण सौंप सकेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी भी बनती है, जिसका निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ करना होगा।इस मौके पर बस अड्डा इंचार्ज अशोक सिंह,सहायक इंचार्ज उमेद सिंह,सत्यवीर सिंह,संजीव सिंह,सतीश कुमार,आशिस कुमार,जोगेन्दर सिंह,अनिल समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Subscribe to my channel


