देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलक्टर कार्यालय परिसर में कार्मिकों ने किया पौधारोपण

सभी नागरिक प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आये - जिला कलक्टर

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 05 जुलाई। जिले में पर्यावरण को बढ़ावा देने व हरियाली बढ़ाने के उद्धेश्य को लेकर राज्य सरकार द्वारा सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कलक्टर कार्यालय परिसर के सभी अधिकारियों एवं कार्मिको के द्वारा पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आये तथा हर एक व्यक्ति इस अभियान से जुड़ कर अपने घर आंगन में एक पौधा अवश्य लगाये। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, अगर पर्यावरण सुरक्षित एवं संरक्षित रहेगा तो हम सभी लोग सुरक्षित एवं संरक्षित रहेंगे। हम सभी जल स्त्रोतों को सहेजने, उनकी साफ-सफाई और उनके आस-पास वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां जन भागीदारी से सुनिश्चित करें। परम्परागत जल स्त्रोतों के आसपास पीपल, नीम, सरेस जैसे छायादार लगाकर जल स्त्रोतों को संरक्षित करें।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button