देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नगर स्थापना दिवस पर पुष्प रंगोलियों से खिला बीकानेर: 11 मंदिरों में सजी आस्था और सौंदर्य की अनूठी छटा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 18 अप्रैल।नगर स्थापना दिवस पर शनिवार को शहर के 11 प्रमुख मंदिरों को भव्य पुष्प रंगोलियों से सजाया गया। देवस्थान विभाग की इस अनूठी पहल ने न केवल श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, बल्कि शहर के सांस्कृतिक और धार्मिक वातावरण को भी नई ऊर्जा प्रदान की।

देवस्थान विभाग के सहायक निदेशक श्री गौरव सोनी ने बताया कि विशेष आयोजन के तहत रसिक शिरोमणि मंदिर, राज रतन बिहारीजी मंदिर, लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, गोपीनाथ जी मंदिर, धनीनाथ जी मंदिर, जगन्नाथ जी मंदिर, ललेश्वर महादेव जी मंदिर(शिवबाड़ी), शिखरबंद महादेव मंदिर (सुरसागर), करणी माता मंदिर (सुरसागर), करणी माता मंदिर (विजय भवन) तथा नागनेची जी मंदिर में आकर्षक पुष्प सज्जा की गई।

कार्यक्रम संयोजक श्रीमती ज्योति स्वामी ने बताया कि शहर के 11 मंदिरों में 51 प्रतिभागियों द्वारा रंग-बिरंगे फूलों से निर्मित मनमोहक रंगोलियों ने भक्ति और कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। पुष्प रंगोली कार्यशाला में प्राप्त प्रशिक्षण का उत्कृष्ट उपयोग करते हुए प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

श्रीमती स्वामी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला के माध्यम से आध्यात्मिकता, प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन ने बीकानेर में पुष्प सज्जा की परंपरा को नई पहचान देने के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में नवाचार का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को लोटस डेयरी का सहयोग प्राप्त हुआ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button