देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व
बीकानेर के ह्रदय स्थल कोटगेट पर जानलेवा चाइनीज मांझे का दहन किया गया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। सर्व समाज मित्र एकता सेवा और वंदेमातरम मंच के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार की शाम को बीकानेर के ह्रदय स्थल कोटगेट पर जानलेवा चाइनीज का दहन किया शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने बताया कि कल शुक्रवार दोपहर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम विराट की गर्दन कटने से मृत्यु हो गई थी। ओर उसके परिवार में शादी का माहौल मातम में बदल गया। जो अत्यंत दुखादायी है इस बच्चे के मृत्यु पर मौजूद सभी लोगों ने दुख जताते हुए चाइनीज मांझे की होली जलाई। पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल, वंदेमातरम मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर, मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी, सुनील बांठिया,सचिव सैयद अख्तर, दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, मेहबूब अली रंगरेज,रामकिशन महाराज, किसन जोशी, शाकिर हुसैन, जैना महाराज, हसन खिलजी, शिवदयाल उपाध्याय, नरसिंह भाटी, रामकिशोर यादव सहित आदि अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर वंदेमातरम मंच के संयोजक एवं कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर ने चाइनीज मांझे से मासूम बालक की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि हम परिवार सहित आखातीज पर पतंग नहीं उड़ायेंगे। इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने कहा कि चाइनीज मांझे के प्रति प्रशासन सख्त है,लेकिन प्रशासन अधिकारियों को और चाइनीज मांझे को बेचने वालों के खिलाफ कठोर होने की आवश्यकता है, जिससे अब ओर को जनहानि नहीं हो। बीकानेर पतंग व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष असलम भाई कयामखानी ने मासूम बालक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम त्यौहार के दो दिन पतंग व्यापारी एकत्रित होकर बच्चे के परिवार से मिलेंगे जो हमसे सहयोग हो सकेगा आर्थिक सहयोग करेंगे।

Subscribe to my channel


