ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी बना जल का टापू प्रशासन के वायदे हुए खोखले 

 रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा भिवाड़ी अलवर राजस्थान

 

भिवाड़ी में लगातार 3 घंटे तेज बारिश होने से जहां आसपास के क्षेत्र में जल भराव की स्थिति बन गई है, वहीं हमारी औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में चार-चार फीट पानी भरने से राहगीरों और वाहनों को चलने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। भिवाड़ी बाईपास पर कई वाहनो में पानी जाने से बंद हो गए, जिन्हे उनके मालिक और ड्राइवर धक्का मार कर पानी से निकलते हुए देखे गए। पानी का कोई भी निकास नहीं होने के कारण अब पानी महीना भर यही जाम रहेगा, जिससे क्षेत्र में रह रहे हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पिछले वर्ष भी बरसात के महीनो में पानी भरने से काफी लोगों को मशक्कत करनी पड़ी थी, और पानी बाईपास पर इकट्ठा होने से लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी आ गई थी। बात हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तक भी पहुंची थी, तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने भी काफी प्रयास किए थे, लेकिन पानी की निकासी का कोई भी समाधान अभी तक नहीं निकला है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button