देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
कबीर सामाजिक उत्थान संस्था ने धूमधाम से मनाई संत कबीर जयंती
मानव एकता और समता के हिमायती थे संत कबीर कबीर जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य कैम्प के आयोजन से लोगों ने उठाया लाभ

नारनौल 23 जून (संवाददाता बिरदीचंद गोठवाल)
कबीर सामाजिक उत्थान संस्था द्वारा सतगुरु कबीर साहेब का 627 वां प्रकट दिवस संस्था के कार्यालय में “संत कबीर मार्ग ” सेक्टर 3 रोहिणी दिल्ली में संस्था के प्रधान जगदीश चन्द्र सिंघल की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया और उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा संत कबीर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संस्था के प्रधान सिंघल ने बताया कि संत कबीर का जन्म कांशी में ज्येष्ठ पूर्णिमा के 1398 में हुआ था और यही वजह है कि हर वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ही उनकी जयंती मनाई जाती है। संस्था द्वारा कबीर जयंती के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, शालीमार बाग दिल्ली द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प का आयोजन भी किया गया जिसमें अनुभव चिकित्सा अधिकारियों द्वारा शुगर, बीपी, दांत, आंखों आदि अनेक बिमारियों की निशुल्क जांच की गई। संस्था के वरिष्ठ सलाहकार एवं प्रमुख समाजसेवी ब्रह्म प्रकाश दहिया, महासचिव धर्मवीर रंगा, सलाहकार नंदकिशोर निंदावत, कंवरपाल सिंह व डॉ मांगेराम निम्बल आदि ने कहा कि संत कबीर साहेब की परम्परा प्रेम, सौहार्द, सामाजिक सुधार एवं बदलाव की रही है । संत कबीर जिनकी वाणी ने हमेशा समाज में फैले अंधविश्वास, पाखंड, रूढ़िवाद और मूर्तिपूजा का घोर विरोध किया और मानवीय एकता और समता का प्रचार किया।
इस अवसर पर संत कबीर के चित्र पर पुष्प अर्पित करने वालों में उप प्रधान इंद्र सिंह नूनवाल, कोषाध्यक्ष रेखा रानी, कोषाध्यक्ष कीरत राम सरोहा, सतीश कुमार बढ़ालिया, चेयरमैन हरिपाल राजौरा, किशन शर्मा, हेत प्रकाश, तेजसिंह गौतम, जगदीश सिंगला, वासुदेव, राम कुमार, एस पी सिंह, टी पी शर्मा, सुरेश चंद्र, सुभाष विरमानी, रमेश सेठी, भाना राम व दौलत राम चावला, निखिल सिंह, गिरीश पाथरे, कर्ण सिंह, महेन्द्र सिंह भटी, महेश पाल , जय चंद , दयानंद, मुकेश, बिट्टू, राकेश कुमार पावरियां, राज सिंह मेहरा, रवीन्द्र सिंह, रामचंद्र भोरिया आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Subscribe to my channel


