अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गाजे बाजे एवम जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

तिजारा क्षेत्र के इसरोदा गांव में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्री साईं जी महाराज के उत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है, इसी क्रम में आज मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया, कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए मंदिर पर जाकर समापन किया गया। महिलाओं ने अपने-अपने सिरों पर सजे हुए कलश धारण करके चल रही थी, तो वहीं बच्चे हाथों में झंडा लेकर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। मंदिर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्रह जून को प्रात हवन, यज्ञ, रागनी कंपटीशन एवं देसी घी का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी भक्त लोगों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। इस अवसर पर मंदिर कार्यकारिणी के अलावा सैकड़ो महिलाएं बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button