देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देवेंद्रनगर में सवर्ण अधिकारी कर्मचारी संगठन की तहसील इकाई का हुआ गठन

लोकेशन=देवेंदनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*देवेंद्रनगर में सवर्ण अधिकारी कर्मचारी संगठन की तहसील इकाई का हुआ गठन*

 मध्यप्रदेश सवर्ण अधिकारी

-कर्मचारी संगठन ने देवेंद्रनगर में अपनी तहसील इकाई का गठन किया। जो नगर के श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष इंजी. अजय तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व प्राचार्य रामलखन शुक्ला जी को देवेंद्रनगर तहसील इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी समाज का विरोध नहीं, बल्कि संवैधानिक दायरे में रहकर सामाज

में समरसता, समान अवसर और समाज के हितों की रक्षा करना है।

जिलाध्यक्ष इंजी.सुरेंद्र कुमार खरे ने संगठन की एकता और सक्रिय भूमिका पर बल दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष रामलखन शुक्ला ने संगठन को जनहित एवं समाजसेवा के कार्यों से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी हरवंश पांडेय, युवा पत्रकार शिवम पांडेय तथा डॉ. अभिषेक जैन को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार विनोद गुप्ता, विजय व्यास, विजय खरे, सुधीर अग्रवाल, अरुण तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, रामभजन त्रिपाठी, कृष्ण गोपाल खरे, मुकेश खरे, सतीश नायक सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button