देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

विश्व रक्तदान दिवस पर भिवाड़ी में लगा रक्तदान शिविर 108 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

आज विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान समूह भिवाड़ी एवं युवा जीवन रक्षक समिति भिवाड़ी द्वारा सभी सहयोगी संस्थाओं, सर्व समाज एवं सभी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भिवाड़ी बाईपास पर स्थित एसएस हॉस्पिटल भिवाड़ी के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया ! रक्तदान शिविर के संयोजक सुभाष यादव एवं सह संयोजक दिनेश बेदी ने बताया कि रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व रक्तदाता दिवस का वैश्विक विषय हर साल उन निस्वार्थ लोगों के सम्मान में बदलता है जो अपने रक्त को उन लोगों के लिए दान करते हैं जिन्हें वे जानते तक नहीं हैं। सही में रक्तदान एकजुटता का कार्य है इसलिए ऐसे प्रयासों में सभी शामिल हो और जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाएं। रक्तदान शिविर में विवेक चड्डा ने 60 वीं बार रक्तदान किया और इस रक्तदान शिविर में 108 यूनिट रक्तदान हुआ! इस मौके पर गोपीनाथ हॉस्पिटल से डॉक्टर नीरज अग्रवाल एवं उनकी पत्नी ममता अग्रवाल ने अपनी शादी की 30वीं वर्षगांठ पर रक्तदान किया। साथ ही शिविर संयोंजक सुभाष यादव ने भी पत्नी सुमन यादव सहित रक्तदान किया। मंच संचालक डॉक्टर रूप सिंह ने कार्यक्रम में पधारे सभी रक्तदाताओं एवं सभी अतिथियों और पत्रकारों का धन्यवाद करते हुए समापन किया।रक्तदान शिविर की सफलता में भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन, बीआईआईए भिवाड़ी, केकेआईए खुशखेड़ा, इनर व्हील भिवाड़ी, लायंस क्लब भिवाड़ी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भिवाड़ी, नाहटा फाउंडेशन, यादव फोटो स्टेट, यार अनमुल्ले फाउंडेशन, गोपीनाथ हॉस्पिटल, एस एस हॉस्पिटल, सिटी नर्सिंग होम, बंसल हॉस्पिटल, राज ग्रुप सिक्योरिटी सर्विस, ॐ शटरिंग & एसकफफोल्डिंग, सर्व सेवा संस्थान, मानव मंगल विकास समिति, श्री राम सेवा समिति, विजय हॉस्पिटल, द राष्ट्रीय अज़र सेवा संस्थान, खंडेलवाल एजेंसी का भी सहयोग रहा ! रक्तदान शिविर की अध्यक्षता कर रहे भिवाड़ी नगर परिषद सभापति शीशराम तंवर द्वारा दीप प्रज्वल करके शिविर का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर डॉ राजेश यादव, सुभाष यादव, दिनेश बेदी, डॉ नीरज अग्रवाल, डॉ रूप सिंह, जसबीर चौधरी, राजेश यादव, अजीत यादव, सुरेंद्र चौहान, सरजीत यादव, सुरेंद्र फौजी, रघुवीर यादव, लव खन्ना, योगेश जैन, दिनेश यादव, प्रदीप दायमा, करन दायमा, अजमेर मलिक, सोनू विश्नोई, सचिन राय,अमित नाहटा, सुधीर ठाकरान, पवन खानपुरिया, हर्ष यादव, सुभाष यादव, राजेश यादव, रमन यादव, सुरेंद्र यादव,ग्यासी लाल गुप्ता, नीरज झालानी, ममता अग्रवाल, वीना यादव, सीमा जालान, सुमन यादव, पारुल गोयल, रोहित मेहता, कुलदीप, विनीत सिसोदिया, जरनैल सिंह, दाताराम यादव, जय सिंह, अमराराम, कालूराम, गौरव चौहान, रनजीत यादव, लाला पार्षद, विजय यादव, जीतू यादव, बलराम दायमा, संदीप यादव, विवेक चड्डा,देवेंदर, अनूप, धर्मेंदर, तालीम, इरफ़ान खान, सचिन शर्मा, नवीन गुलाटी आदि लोग मौजूद रहें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button