बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

चिकित्सा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सघन वृक्षारोपण पर विस्तृत चर्चा कर दिये आवश्यक निर्देश

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 11 जून। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्टर सभागार में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने जिले में सम्भावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बिजली, पानी सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति एवं समीक्षा बैठकों की अनुपालना रिपोर्ट, सम्पर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों के निस्तारण की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की।

जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जल जीवन मिशन में प्रगति लाने, अन्तिम व्यक्ति तक जल पहुंचाने एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति को सुनिश्चित करने को कहा। ताकि जिले में किसी भी प्रकार के पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने विद्युत विभाग को विद्युत की सुचारू आपूर्ति करने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि आगामी मानसून को देखते हुए मलेरिया, डेंगु तथा मौसम जनित बीमारियों से आमजन के बचाव हेतु समय रहते तैयारियां पूरी कर ली जाए। अस्पतालों में दवाइयों, जांचों, उपकरणों सहित सभी चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नालों आदि की सफाई समय रहते कर ली जाए ताकि बरसात के दौरान गंदा पानी जमा होने की दिक्कत ना आए। साथ ही उन्होंने ज़िले में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटखोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने कहा कि ई फाइलिंग सुशासन का महत्वपुर्ण मानक है। जिसका सभी विभागों के द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन किया जाना चाहिये। संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण होना चाहिये। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से प्रकरणों को लंबित न रखें।

उन्होने नगर परिषद को जिला मुख्यालय पर स्थित अतिक्रमण को हटाने एवं आवारा पशुओं को गौशालाओं में स्थानान्त्रित करने के निर्देश दिए। उन्होने राज्य सरकार की श्री अन्नपुर्ण रसोई में श्री अन्न को प्राथमिकता के साथ शामिल करने को कहा। उन्होने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे सघन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने एवं जनसहभागिता को बढ़ाने के निर्देश दिये।

जिला कलक्टर ने कहा कि सभी पटवारी एवं तहसीलदार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जिले के सभी किसानों के योजना संबंधी बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें ताकि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले लाभ का समय पर भुगतान संभव हो सके। उन्होने राजश्री योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के अर्न्तगत गर्भवती महिलाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित करने को कहा।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र यादव, उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार, जोधपुर विद्युत वितरण निगम से अधीक्षण अभियन्ता सोनाराम पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियान्त्रिकी विभाग बाबुलाल मीणा समेत सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button