देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
महेंद्रगढ़ की सुनीता यादव को कृषि क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित इनोवेटिव फार्मर अवार्ड से किया गया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
कृषि क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठ अवार्ड इन्नोवेटिव फार्मर अवार्ड, जो कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के द्वारा दिया जाता है, वर्ष 2024 के लिए यह अवार्ड सुनिता यादव पत्नी डॉ प्रदीप यादव, गांव बवानिया, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा को मिला है।
*गौरतलब है कि श्रीमती सुनिता यादव पहले भी 2022 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा प्रगतिशील किसान अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। इन्नोवेटिव फार्मर अवार्ड का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है, जिसमें एक राज्य से एक प्रतिभागी का ही चयन किया जाता है। इस बार यह राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान जिला महेंद्रगढ़ को मिला है। इसके लिए सभी क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई!*
Subscribe to my channel


