देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

आईटीआई सतनाली प्रांगण में किया युवाओ ने पौधरोपण

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

सतनाली आईटीआई के प्रांगण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से अध्यनरत छात्रों ने जून महीने में ही मिशन हरा भरा पर्यावरण का शुभारम्भ कर दिया है l ट्रेनर प्रवीण कुमार ने बताया की छात्र सतीश, कमल, हरिओम ने प्रांगण में पापड़ी, पीपल, नीम, सहतूत आदि के दर्जन भर से अधिक पौधे लगाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है l उन्होंने बताया की छात्र अध्यन के साथ पर्यावरण संरक्षण गतिविधियो में लगे रहते है l छात्र कमल हरिओम सतीश ने बताया की हम पौधरोपण के साथ साथ दिनचर्या में पर्यावरण हितेषी कार्यों में लीन रहते हैं और आस पास भी लोगो को जागरूक करते हैं l टीम एक छोटी सी पहल सतनाली सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओ ने छात्रों के कार्यो की खुले शब्दों में प्रशंसा की l

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button