देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

विश्व पर्यावरण दिवस पर बखरीजा में कार्यक्रम आयोजित

पेड़ लगाने के लिए एक साथ आए खदानों के कर्मचारी 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, (एचएसपीसीबी) की ओर से बखरीजा माइंस प्लॉट नंबर 2 व 3 के सहयोग से बखरीजा में पर्यावरण पर कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण किया।

इस वर्ष की थीम भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने के लिए इस दिवस को मनाया। समारोह का मुख्य आकर्षण वृक्षारोपण अभियान और जागरूकता कार्यक्रम था। इस मौके पर खदानों के कर्मचारी पेड़ लगाने के लिए एक साथ आए और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया।

इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता, हरियाली बनाए रखने और पानी के छिड़काव के प्रयासों के लिए खदानों से संबंधित कदमों के लिए जूट के बैग वितरित किए गए। सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए 1000 जूट के बैग भी वितरित किए गए।

इस मौके पर आरओ कृष्ण कुमार ने कहा कि यह सामूहिक प्रयास न केवल पर्यावरणीय चुनौतियों का मुकाबला करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए ग्रह को संरक्षित करने के प्रति एकता और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देता है।

इस अवसर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से आरओ कृष्ण कुमार व एईई अनुज के अलावा त्रिवपति माइंस और निमावत ग्रेनाइट माइंस के प्रबंधन स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button