*नारनौल की प्रमुख संस्था नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से लगाई शीतल शर्बत की छबील*
इस बार भीष्ण गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन के आह्वान पर नारनौल की प्रमुख संस्था नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप की ओर से जिला रेड क्रॉस सोसायटी नारनौल के सहयोग से शीतल शर्बत की छबील लगाई गई। महावीर चौक स्थित रोटरी रसोई के बाहर नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप द्वारा भीषण गर्मी में कुछ राहत प्रदान करने के लिए सभी आने जाने वालों को शीतल शर्बत पिला कर उन्हे गर्मी से कुछ राहत देने का प्रयास किया।
*इस अवसर पर संस्था के प्रधान मनीष गोगिया ने बताया कि इन दिनों सूर्य देवता अपने प्रचंड प्रकोप पर हैं और चारो तरफ तेज धूप के साथ गर्मी अपने चरम पर है। ऐसी प्रचंड गर्मी में शीतल जल एवं पेय पदार्थ ही लोगों के लिए राहत का स्तोत्र हैं। रविवार को भीष्ण गर्मी के बीच आज करीब 4 हजार से भी अधिक राहगीरों को शीतल पेय पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई गई।*
उन्होंने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में अत्यंत जरूरी हो तभी लोग अपने घरों से बाहर निकले। अपने सिर पर कपड़ा रखे और शरीर को ढक कर रखे। पानी बार बार पीते रहें। गर्मी से परेशान लोगों ने शीतल जल पीकर राहत महसूस की और इस मुहीम को चलाने वालो को आशीष दिए। इस नेक कार्य में सेवा करने के लिए स्लम एरिया टैलेंट संस्था के बच्चों ने भी अहम भूमिका निभाते हुए शीतल पेय लोगों में वितरित कर सहयोग प्रदान किया।
*इस अवसर पर पवन यादव, मुकेश कुमारी यादव, राकेश यादव, मनीष गोगिया, नरेश गोगिया, डॉ एस पी सिंह, हनी गुप्ता, निखिल जैन, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, एडवोकेट विकास लाठर, देव शर्मा, अतर सिंह ,मानव कुकरेजा, गजेंद्र ठेकेदार, सुनील अग्रवाल, चरणसिंह बडेसरा, डॉ शिव कुमार आदि मौजूद रहे।*