देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

33 वर्ष की सेवा पूर्ण कर रेलवे विभाग के वरिष्ठ लेखा निरीक्षक थावर सिंह गोठवाल हुए सेवानिवृत्त

कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, सर्व अजा संघर्ष समिति व रेलवे स्टाफ ने किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 31 मई

दिल्ली रेलवे विभाग के यातायात लेखा भवन में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली के प्रधान जगदीश चन्द्र सिंघल, महासचिव धर्मवीर सिंह रंगा और सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के महासचिव एवं कबीर संस्था के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल द्वारा बैरावास निवासी वरिष्ठ लेखा निरीक्षक थावर सिंह गोठवाल को उनकी 33 वर्ष की बेदाग सर्विस पूर्ण करने पर फूलमाला व पगड़ी पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की फोटो भेंटकर सम्मानित किया गया, वहीं उनकी धर्मपत्नी सरला देवी को भी फूलमाला व शाल ओढ़ाकर और बाबा साहेब की फोटो भेंटकर सम्मानित किया गया और इनकी लम्बी उम्र, स्वस्थ व सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभ कामनाएं की गई तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इसके साथ ही रेलवे विभाग के वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी (यातायात) की गरिमामयी उपस्थित में समस्त रेलवे स्टाफ द्वारा थावर सिंह गोठवाल की कार्यशैली की पूरजोर तारीफ करते हुए जलपान की व्यवस्था के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी गई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया ।

इस अवसर पर अधीक्षक विनोद कुमार, थानेदार सेवाराम, बिरमा देवी, राजवंती, आशीष, मेघा, अतूल, वर्षा, अंकित, प्रियंका, रजनी, संदीप, किर्ति, हवलदार प्रवीण, केजे श्रीवास्तव, पूर्व पार्सल अधीक्षक बलवान सिंह, पूर्व लेखा सहायक संजीव चानना, पूर्व लेखा निरीक्षक रमेश डोगरा व स्टाफ के सैंकड़ों अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button