ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

मतगणना को लेकर आरओ ने ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ की बैठक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*नांगल चौधरी विस की मतगणना के लिए 12 प्लस 1 टेबल बाकि तीनों विस में 14 प्लस 1 टेबल लगेगा*

*कोई भी वस्तु मतगणना केन्द्र पर ले जाने पर रहेगी पाबंदी मोबाइल फोन, कागज व पैन भी नहीं ले जा सकेंगे मतगणना केन्द्र पर*

               लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतगणना को लेकर भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में सभी 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के एआरओ की बैठक ली। इस दौरान पूरी मतगणना प्रकिया को पावर प्वांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया गया।

            *उपायुक्त ने कहा कि आगामी 4 जून को मतगणना होगी। यह बहुत ही महत्वपूर्ण ड्यूटी होती है। इस कार्य में पूरी सावधानी बरतें। लाॅग बुक को मेंटेन करें। एक राऊंड खत्म होने के बाद ही दूसरा राउंड शुरू होगा।उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पीआर सेंटर व आईटीआई में होगी। वहीं शेष दोनों जिलों की मतगणना संबंधित जिला में होगी। तीनों जिलों के बैलेट पेपर की गणना ओलंपिक क्लब हाल में होगी। इसके लिए अलग से टीमें गठित की गई हैं।*

              उन्होंने बताया कि नांगल चौधरी विधानसभा की गणना के लिए 12 प्लस 1 टेबल लगेगा। अटेली के लिए 14 प्लस 1 टेबल लगेगा। महेंद्रगढ़ विधानसभा के लिए 14 प्लस 1 टेबल लगेगा तथा नारनौल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 प्लस 1 टेबल लगाया जाएगा। हर टेबल पर एक कांउटिंग असिस्टेंट, कांउटिंग सुपरवाइजर तथा एक माइक्रो आब्जर्वर होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना केन्द्र पर कोई भी वस्तु नहीं ले जा सकते। कोई मतगणना अधिकारी, कर्मचारी तथा एजेंट अपने साथ कागज व पैन भी नहीं ले जा सकता। इसके अलावा अंगूठी, चेन, कोई भी आभूषण, चाबी लेकर अंदर नहीं जा सकता। वहीं मोबाइल फोन व बेल्ट लेकर जाने पर भी रोक रहेगी।

                 *इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी महावीर प्रसाद, सीटीएम मंजीत कुमार तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button