देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सुशीला देवी पुगलिया बनी जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा की अध्यक्ष चहुंओर से मिल रही बधाइयां

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

श्री डूंगरगढ़ बीकानेर तोलाराम मारु

 जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष पद के लिए तमाम चर्चाओं पर आज विराम लग गया ।उद्योगपति भामाशाह श्री डूंगरगढ़ निवासी कोलकाता प्रवासी भीखमचंद पुगलिया की धर्मपत्नी सुशीला देवी पुगलिया को सर्व समिति से निर्विरोध तेरापंथ सभा का अध्यक्ष चुना गया। रविवार को सभा भवन में आम सभा व चुनाव आयोजित हुए ।निवर्तमान अध्यक्ष ने विजय राज सेठिया एवं मंत्री पवन कुमार सेठिया ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई ।चुनाव अधिकारी तेजकरण डागा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार जनों ने नामांकन दाखिल किए थे लेकिन उसके बाद चारों ने सर्वसम्मति से सुशीला देवी पुगलिया को अध्यक्ष पद के लिए अनुमोदन किया गया ।सुशीला देवी स्वयं कई प्रमुख संस्थानों की पदाधिकारी है । पति भीखमचंद पुगलिया ससुर धर्मचंद पुगलिया की समाज सेवा के कार्यो में पूरे देश में विशेष पहचान है। सुशीला देवी पुगलिया के अध्यक्ष बनने पर उपस्थित सभी जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। और आशा की कि इनके कार्यकाल में बहुत अच्छा कार्य होगा। सभी जनों ने सुशीला देवी पुगलिया को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button