देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

सुमंगल जनकल्याण ट्रस्ट का आयोजन 27 मई को होगा बीकानेर सिरमोर सम्मान  लोक संगीत समारोह में कुतले खान देंगे प्रस्तुति 

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

बीकानेर 24 मई

सुमंगल जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों के क्रम में 27 मई सोमवार को रविंद्र रंगमंच परिसर में स्थित ओपन थिएटर में प्रख्यात लोक गायक कुतले खान एवं साथियों की संगत में लोक संगीत उत्सव का आयोजन रखा गया है । जिसमें राजस्थानी लोक संगीत के ख्यातनाम कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे ।

ट्रस्ट के सचिव डॉ अशोक भाटी ने बताया कि ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ सुरेंद्रसिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बार से बीकानेर शहर की उन विभूतियों के सम्मान में “बीकानेर सिरमौर सम्मान” की परंपरा को भी आरंभ कर रहा है जिन्होंने चिकित्सा , शिक्षा, जन सेवा, शोध, ग्राम स्वराज , पर्यावरण एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है । इस बार के सम्मान के लिए ट्रस्ट द्वारा एक कमेटी का गठन भी किया गया है जो सम्मानित किए जाने वाले नामो का चयन करेगी ।

ट्रस्ट से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर चर्चा की तथा शहर के प्रमुख राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं , जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया है ।

डॉ अशोक भाटी , सचिव सुमंगल जनकल्याण ट्रस्ट, बीकानेर

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button